Campus Boom.
छोटा गोविंदपुर स्थित विवेक विद्यालय के प्रांगण में आज 17 जनवरी 2026 को प्राथमिक विभाग के छात्रों के लिए बैगलेस डे का आयोजन किया गया, जिसमें खुशी और तनावमुक्त संप्रेषण की प्रक्रिया पर जोर दिया गया। कक्षा 1 से 5 तक के छात्रों ने चित्रकला, टी-शर्ट पेंटिंग, गणतंत्र दिवस क्राफ्ट, और इनोवेटिव हेयरस्टाइल डिजाइनिंग जैसी रचनात्मक और प्रैक्टिकल गतिविधियों में हिस्सा लिया। सारी गतिविधियों के दौरान सभी बच्चे उत्साहित तथा ऊर्जावान दिखे।
इस पहल का उद्देश्य छात्रों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास, और अनुभवात्मक गुण सीखने को बढ़ावा देना था। छात्रों ने फलों का उपयोग करके कलाकृतियाँ बनाईं, टी-शर्ट पर डिज़ाइन बनाए, छात्रों ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर उपयोग किए जाने वाले क्राफ्ट बनाए तथा हेयरस्टाइल को क्रिएटिव तरीके से डिज़ाइन किया।
प्राचार्य अवधेश सिंह ने कहा कि बैगलेस डे का उद्देश्य छात्रों को तनावमुक्त भाव सीखने का अवसर प्रदान करना और उनकी रचनात्मकता को बढ़ावा देना है। यह पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत शुरू की गई है, जिसका उद्देश्य छात्रों के समग्र विकास को बढ़ावा देना है। उन्होंने प्राथमिक विभाग के शिक्षक शिक्षिकाओं को बैगलेस डे के आयोजन हेतु धन्यवाद दिया तथा छात्र छात्राओं की रचनात्मकता की सराहना की।


