– शहरी क्षेत्र के सभी स्कूल, कॉलेज एवं कुछ चिन्हित स्थलों पर 17 जनवरी से चलाया जाएगा पुस्तक दान अभियान
– पुस्तक दान करने वालों को मिलेगा सम्मान नाम होगा सूचित और अंकित
Campus Boom.
पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन द्वारा साक्ची स्थित नवनिर्मित डीएम लाइब्रेरी का संचालन आगामी 25 फरवरी से प्रारंभ किया जाएगा। नागरिकों के सहयोग से इस लाइब्रेरी को विद्यार्थियों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं, शोधार्थियों एवं आम नागरिकों के लिए ज्ञान का महत्वपूर्ण केंद्र बनाने का प्रयास है। मालूम हो कि डीएम लाइब्रेरी शहर के सबसे पुराने और पुस्तकों के मामले में सबसे समृद्ध पुस्तकालय की श्रेणी में सुमार था. व्यवस्था की अनदेखी के कारण इसकी स्थिति दयनीय हो गई थी. कुछ वर्ष पहले इसके पुराने भवन को तोड़ कर चार मंजिला इमारत बनाई गई थी, बावजूद पुस्तकालय को चालू नहीं किया जा रहा था. पिछले दिनों जिला प्रशासन प्रथम साहित्य उत्सव लाइब्रेरी के बंद रहने पर सवाल करते हुए उसे खुलवाले का आग्रह किया गया था. जिसके बाद ये पहल उपयुक्त कर्ण सत्यार्थी ने की है. उपायुक्त के इस पहल की सराहना की जा रही है.
इसी कड़ी में लाइब्रेरी को अधिक समृद्ध एवं उपयोगी बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा पुस्तक दान अभियान 17 जनवरी से चलाया जाएगा । 17 जनवरी से जिले के सभी स्कूल, कॉलेज एवं कुछ चिन्हित स्थलों पर पुस्तक संग्रह अभियान प्रारंभ किया जाएगा ।
जिला के सभी नागरिकों से अपील है कि वे अपने घरों में उपलब्ध उपयोगी, अच्छी स्थिति वाली पुरानी पुस्तकें जैसे शैक्षणिक, साहित्यिक, प्रतियोगी परीक्षा, सामान्य ज्ञान, विज्ञान, इतिहास, संस्कृति आदि से संबंधित पुस्तकें दान कर इस जनहितकारी अभियान में अपनी सहभागिता निभाएं । उपायुक्त ने कहा कि पुस्तक दान केवल किताबें देने का कार्य नहीं है, बल्कि यह ज्ञान के विस्तार और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य निर्माण में एक महत्वपूर्ण योगदान है । समाज के प्रत्येक वर्ग से इस अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी की अपेक्षा की जाती है ।
*नागरिक निम्नांकित स्थानों पर संपर्क कर पुस्तकें जमा करा सकते हैं-*
जेएनएसी कार्यालय – राज गौरव सिंह (मो. 6299590266)
डीएम लाइब्रेरी, साक्ची – अश्विनी गुप्ता (मो. 6201354621)
टाउन हॉल, सिदगोड़ा – सुरेश गुप्ता (मो. 9905504807)
ईसीसी फ्लैट, कदमा – योगेश राणा (मो. 9031065077)
बिष्टुपुर सामुदायिक भवन (चिन्मया विद्यालय के नजदीक) – कुलदीप भगत (मो. 8969678359)
सभी शिक्षण संस्थानों, सामाजिक संगठनों एवं आम नागरिकों से इस अभियान को सफल बनाने की अपील है, ताकि डीएम लाइब्रेरी को एक समृद्ध और उपयोगी ज्ञान केंद्र के रूप में विकसित किया जा सके ।
पुस्तक दान करने वालों को मिलेगा सम्मान नाम होगा सूचित और अंकित 
पुस्तक दान के अभियान में शामिल नागरिकों के उदार पहल के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए, सभी पुस्तक दाताओं के नाम पूर्वी सिंहभूम लाइब्रेरी में स्थापित सम्मान पट्टिका (Library Plaque) पर अंकित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, विशेष रूप से उल्लेखनीय योगदान देने वाले दाताओं के सम्मान में पुस्तकालय के चयनित कक्षों एवं पुस्तकों की अलमारियों का नामकरण भी किया जाएगा।
दस या उससे अधिक पुस्तकें दान करने वाले व्यक्तियों को एक वर्ष की निःशुल्क लाइब्रेरी सदस्यता प्रदान की जाएगी, जबकि सौ या उससे अधिक पुस्तकें दान करने वाले व्यक्तियों को आजीवन निःशुल्क लाइब्रेरी सदस्यता प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही, इच्छुक दाताओं को भविष्य में पुस्तक एवं पुस्तकालय से जुड़े विविध संवाद, शैक्षणिक पहलों एवं साहित्यिक उत्सवों में सक्रिय सहभागिता से भी जोड़ा जाएगा।
यह जनोपयोगी पहल पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन के पूर्ण समर्थन एवं प्रोत्साहन से संचालित की जा रही है, जो क्षेत्र में शिक्षा, साक्षरता तथा सुदृढ़ पठन संस्कृति को बढ़ावा देने को लेकर प्रतिबद्ध है।


