Campus Boom.
छोटा गोविंदपुर स्थित विवेक विद्यालय के प्रांगण में विवेक विद्यालय के प्री-प्राइमरी विभाग में मकर संक्रांति का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने मकर संक्रांति के अवसर पर सभी राज्यों में मनाए जाने वाले विभिन्न त्योहारों के पारंपरिक पहनावे में अपनी प्रतिभा दिखाई और दही चूड़ा, तिलकुट, लाई और पीठा जैसे पारंपरिक व्यंजनों का रसास्वादन किया । पतंग उड़ाने की प्रतियोगिता ने बच्चों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा । इस अवसर पर विद्यालय का माहौल खुशियों, रंगों और फसल कटाई के उल्लास से भर गया था। छोटे बच्चों ने हमारी समृद्ध परंपराओं को मनाने का एक शानदार तरीका दिखाया।
विद्यालय के प्राचार्य अवधेश सिंह ने अपने संबोधन में कहा, “मकर संक्रांति का यह पर्व हमें नई ऊर्जा और उत्साह से भर देता है। यह त्योहार न केवल प्रकृति के साथ हमारे जुड़ाव को मजबूत करता है, बल्कि हमें अपनी संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाने की भी प्रेरणा देता है। उन्होंने अभी छात्रों, अभिभावकों, शिक्षक शिक्षिकाओं , समाज के सभी वर्ग एवं मीडिया बंधुओं को इस त्योहार की हार्दिक शुभकामनाएं दी तथा सभी के उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की।


