Campus Boom.
चित्रांश महापरिवार, मानगो बैनर के तले डिमना झील के पास देश के दुसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की पूण्यतिथि पर महापरिवार के सदस्यों के द्वारा उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर के उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद शास्त्री जी की जीवनी पर कायस्थ समाज के वक्ताओं ने अपना अपना विचार प्रकट किया।
चित्रांश महापरिवार मानगो के द्वारा सम्मान समारोह एवं वनभोज का भी आयोजन किया गया। जिसमें कायस्थ समाज, मानगो के गणमान्य व्यक्तियों को शॉल ओढ़ाकर एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कायस्थ समाज, जमशेदपुर के कुछ व्यक्तियों एवं मीडिया से जुड़े सदस्यों को भी सम्मानित किया गया।
उसके उपरांत समाज के बच्चों एवं महिलाओं के मध्य खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित करते हुए विजयी उम्मीदवारों के मध्य पुरस्कार वितरण किया गया। कुछ सदस्यों के द्वारा नृत्य संगीत पेश किया गया। सभी कार्यक्रमों एवं वनभोज में कायस्थ समाज, मानगो के अधिकांश सदस्य शामिल रहे।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में चित्रांश महापरिवार, मानगो के अध्यक्ष रामाधार प्रसाद श्रीवास्तव, कार्यकारी अध्यक्ष आनन्द प्रकाश, वरीय उपाध्यक्ष पवन कुमार, संजीव सिन्हा, अजय कुमार श्रीवास्तव, निर्मल कुमार सिन्हा, उपाध्यक्ष विष्णु प्रसाद सिन्हा, अनिल कुमार सिन्हा, संतोष श्रीवास्तव, महासचिव संजय वर्मा, संयुक्त सचिव अभिषेक श्रीवास्तव, राजीव रंजन सिन्हा, राजीव सिन्हा, नवीन श्रीवास्तव, सह सचिव विशाल पराशर, अमित कुमार, विवेक पराशर, निखिल कुमार सिन्हा, रंजन अखौरी, कोषाध्यक्ष संजीव कुमार सिन्हा, सह कोषाध्यक्ष अखिलेश कुमार श्रीवास्तव, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्षा प्रीति सिन्हा, विधि प्रकोष्ठ से सौरव कुमार सिन्हा, अनुप कुमार सिन्हा, मनीष कुमार, संजीव रंजन बरियार, अमित कुमार सिन्हा, मीडिया प्रभारी शिवेंद्र कुमार सिन्हा, एवं विभिन्न प्रकोष्ठों से सूमित कुमार सिन्हा, आशुतोष कुमार सिन्हा, रविरंजन सिन्हा, उदय कुमार श्रीवास्तव, राजू सिन्हा, गुंजन कुमार, आनन्द कुमार वर्मा, विकाश नारायण, डॉ अंजनी श्रीवास्तव, डॉ दीपांजय श्रीवास्तव, राजेश कुमार, मुकेश कुमार सिन्हा, अनिल कुमार सिन्हा सहित और भी सदस्य मौजूद थे।


