Campus Boom.
नई दिल्ली 12 जनवरी 2025 ,10 से 18 जनवरी तक भारत मंडपम (प्रगति मैदान) में चलने वाले विश्व पुस्तक मेले में आज जमशेदपुर के शैलेन्द्र अस्थाना के सद्य प्रकाशित कथा संग्रह ‘ दो सौ गज की दूरी’ (प्रकाशकः न्यु वर्लड पब्लिकेशन) का विमोचन परिकथा के संपादक शंकर, कथाकार हरियश राय समीक्षक गजेंद्र रावत तथा राजेश्वर वशिष्ठ एवं कवित्री अमनदीप गुजराल के द्वारा संयुक्त रूप में संपन्न हुआ.
इस अवसर पर रीना वर्मा, जमशेदपुर से आईं अर्पना संत सिंह, ज्योत्सना अस्थाना, प्रकाशक मुकेश तथा आरिफा के अतिरिक्त अन्य लोग उपस्थित थे।


