Campus Boom.
नव ज्योति विद्या मंदिर, जगन्नाथपुर गम्हरिया में स्वामी विवेकानन्द जयंती के अवसर पर विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. मालूम हो कि स्वामी विवेकानंद एक ऐसे संत थे जो धर्म अध्यात्म के साथ वैज्ञानिक दृष्टि और सोच रखते थे. वे जानते थे कि लोगों का नैतिक विकास और मानव मूल्यों की रक्षा धर्म अध्यात्म के राश्ते होगा, तो वहीं देश का विकास आर्थिक प्रगति विज्ञान से ही संभव है. विज्ञान प्रदर्शनी में कक्षा 1 से 9 तक के बच्चों ने अपनी प्रस्तुति दिखाई और अपने मॉडल के पीछे विज्ञान के नियमो को समझाया.
वहीं दूसरी ओर हर वर्ष के प्रति इस वर्ष भी “नशा मुक्तिविज्ञान प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया है। रैली विद्यालय से प्रस्थान करके एन.के.एस फील्ड तक पहुँची, जहां बच्चों ने नशा छोड़ने से सम्बंधित स्लोगन और नारे लगाया.

कार्यक्रम में राजेश कुमार श्रीवास्तव, सत्य प्रकाश, श्री देवरथ कुमार सिन्हा, मनीष कुमार, लाल दास, सुमन दुबे, डॉ. मानव कुमार प्लाजा, स्कूल सचिव डाॅ. संजीव कुमार श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य अनामिका श्रीवास्तव एवं अभिभावक मौजूद रहे.


