Campus Boom.
झारखंड पुलिस एसोसिएशन की ओर से एक वनभोज और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस समारोह में सामाजिक संस्था टीम पीएसएफ को सम्मानित किया गया. यह सम्मान टीम को समाज में मानव सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्य के लिए दिया गया.
टीम पीएसएफ के निदेशक ने कहा कि यूं तो टीम पीएसएफ सम्मान देने में विश्वास रखता है, परन्तु जब झारखंड स्तर पर अपने अभिभावकों से आशीर्वाद प्राप्त करने का समय हो, तब टीम पीएसएफ इसे आशीर्वाद के रूप में लेता है.
आज झारखंड पुलिस एसोसिएशन के द्वारा चांडिल डैम में, मिलन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था. जिसमें आज 10 वर्षो से अधिक, झारखंड पुलिस एसोसिएशन के साथ एक सहयोगी मित्र संस्था के रुप में कार्य करने के चलते प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन यानी टीम पीएसएफ को भी इस पावन बेला पर सम्मानित किया गया. बस टीम पीएसएफ के लिए इतना ही काफी था, नव वर्ष पर नई उर्जा के लिए.
टीम पीएसएफ ने इस सम्मान को आशीर्वाद के रूप में ग्रहण किया. एसोसिएशन के हमारे पुराने साथी पुलिस पदाधिकारी संतोष कुमार महतो, एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं सभी वरीय पदाधिकारियों ने स्वागत करते हुए, अपने सभी सहयोगी के साथ संयुक्त रूप से सम्मानित किया. टीम पीएसएफ के निदेशक अरिजीत सरकार के साथ साथ शतकवीर रक्तदाता उत्तम कुमार गोराई एवं शुभेंदु मुखर्जी उपस्थित रहे.


