Campus Boom.
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र, अंतर्राष्ट्रीय सहयोग परिषद, वैश्विक हिंदी परिवार, तथा दिल्ली विश्वविद्यालय के भारतीय भाषा विभाग द्वारा संयुक्त रूप से इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र दिल्ली में आयोजित 9 से 11 जनवरी तक चलने वाले तीन दिवसीय तृतीय अंतरराष्ट्रीय भारतीय भाषा सम्मेलन जिसका का उद्घाटन उपराष्ट्रपति राधा कृष्ण ने 9 जनवरी 2026 को किया है, आज उसका समापन हुआ।
सम्मेलन में भारत के विभिन्न प्रांतों से आए प्रतिभागियों के साथ यूरोप, अमेरिका, अस्ट्रेलिया, जापान, मारिशस आदि कई देशों से आए दो सौ से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। तथा साहित्य, कला, नृत्य, रंगकर्म आदि की प्रस्तुतियां दीं और इनसे संबधित विभिन्न विषयों परिचर्चाएं हुईं एवं आलेख पाठ किए गए। इसमे जमशेदपुर के शैलेंद्र अस्थाना, ज्योत्सना अस्थाना तथा अर्पना संत सिंह ने भाग लिया। दूसरे सत्र में शैलेन्द्र अस्थाना ने ‘हिंदी साहित्य का सफर और संकट’ आलेख का पाठ किया। तृतीय दिवस के एक सत्र का संयोजन अर्पना संत सिंह ने किया।


