Campus Boom.
जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज में आयोजित लीगल अवेयरनेस प्रोग्राम में ड्रग्स के खिलाफ जागरूकता पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. अमर सिंह ने कहा कि नशा समाज के लिए गंभीर चुनौती है और इसके खिलाफ सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। सीनियर सिविल जज एवं DLSA सचिव श्री कुमार सौरभ त्रिपाठी ने छात्रों को अच्छी संगति अपनाने और कानून व मानवीय मूल्यों के अनुरूप जीवन जीने की सलाह दी।
मनो चिकित्सक डॉ. महेश हेंब्रम ने नशे के मानसिक दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में श्री विदेश सिन्हा, डॉ. के.के. शुक्ला, डॉ. संजय कुमार बिरौली की भी उपस्थिति रही। आयोजन 1/37 एनसीसी बटालियन एवं एनएसएस के सहयोग से किया गया। संचालन डॉ. डुमरेन्द्र राजन ने किया और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. दुर्गा ने प्रस्तुत किया। एनसीसी कैडेट्स के साथ जमशेदपुर लॉ कॉलेज के छात्र भी उपस्थित रहे।



