Campus Boom.
पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन की ओर से 9-11 जनवरी को स्थानीय गोपाल मैदान में आयोजित प्रथम साहित्य उत्सव आयोजन के पूर्व ही विवादों में घिरता दिख रहा है। इसका मुख्य कारण है शहर के साहित्यकारों को नजरअंदाज करना. मालूम हो कि साहित्य उत्सव में दूसरे शहर, प्रदेश के साहित्यकारों को आमंत्रित किया गया, जबकि शहर में भी दर्जनों ऐसे साहित्यकार रहते है जो न केवल साहित्य जगत को एक दिशा देने का काम कर रहे हैं, बल्कि अपनी लेखनी से अंतरराष्ट्रीय पहचान रखते हैं। ऐसे में शहर के साहित्यकारों को अपने ही घर में हो रहे इतने बड़े और पहले साहित्य उत्सव में आमंत्रित नहीं करना उन्हें अपमानित करने जैसा महसूस हो रहा है, ऐसे में अब साहित्यकार गोलबंद हो रहे हैं।
इस संबंध में शहर की साहित्यिक संस्था जनवादी लेखक संघ (जलेस) की ओर से एक बयान जारी कर कहा गया है कि साहित्य उत्सव के नाम पर पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन नगर के साहित्यकारों को नजरंदाज करके उन्हें अपमानित कर रहा है। शहर में कई ऐसे साहित्यकार है जो न सिर्फ स्थानीय स्तर पर ब्लिक राष्ट्रीय/अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाए हुए है। जिनसे साहित्य जगत में शहर की/राज्य की पहचान है। देश के लगभग हर प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में जिनकी कहानियां/कविताएँ प्रकाशित होती है, जो राष्ट्रीय कवि सम्मेलन व मुशायरों का संचालन करते है। जिला प्रशासन उन सबकों नजरअंदाज करते हुए साहित्य उत्सव मना रहा है।
प्रशासन द्वारा ‘चिराग तले अंधेरा’ कहावत को चरितार्थ किया जा रहा है। बाहर के लोग उसे दिख रहे हैं, लेकिन जिले के रचनाकार उसे दिखाई नहीं पड़ रहे। जिले के साहित्यकारों की प्रतिभागिता इसमें शून्य मात्र है। यह अत्यंत खेदजनक व दुखद है। जिला प्रशासन के इस अनदेखी व उपेक्षापूर्ण व्यवहार का जनवादी लेखक संघ घोर भर्त्सना करता है।
साहित्य उत्सव के नाम पर पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन नगर के साहित्यकारों को नजरंदाज करके उन्हें अपमानित कर रहा है। बाहर के लोग उसे दिख रहे हैं, लेकिन जिले के रचनाकार उसे दिखाई नहीं पड़ रहे। झारखंड सरकार विश्व हिन्दी सम्मेलन में भाग लेने के लिए फिजी भेज सकती है, दिल्ली-मुंबई की संस्थायें सम्मानित और प्रकाशित कर सकती हैं ,लेकिन राज्य का एक गृह जिला उसे शामिल करने का पात्र नहीं समझ रहा। यह शर्मनाक है और मैं इसकी घोर निंदा करता हूं।
जयनंदन, साहित्यकार.


