Campus Boom.
पारिवारिक समन्वय, परिचय, परस्पर सहयोग के साथ साथ सांगठनिक ताक़त को वनभोज के जरिये बढ़ाने के उद्देश्य से अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर का वार्षिक कार्यक्रम वनभोज सह सैन्य मिलन एटमॉस्फेयर रिजॉर्ट पिकनिक स्पॉट में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ. वनभोज में भारी मात्रा मे पूर्व सैनिक ,सैन्य मातृसक्ति एवं उनके
परिवार सहित करीब 375 लोगो ने हिस्सा लेकर इस पिकनिक को अभूतपूर्व सफल बनाया।
पूर्व सैनिकों, बच्चों एवं महिलाओं के बीच खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। दोपहर के भोजन के बाद तम्बोला का खेल हुआ। उसके बाद पुरस्कार वितरण हुआ। मुख्य अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर महामंत्री सिद्धनाथ सिंह ने कहा कि परिषद् का कार्य सराहनीय है। राष्ट्र, समाज और सैनिकों के हित में किए गए कार्य से समाज में संगठन तेजी से बढ़ा है
अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर के महामंत्री जितेंद्र कुमार सिंह ने सभी को वनभोज का आनंद लेने को कहा एवं कहा कि यह कार्यक्रम सामाजिक जागरूकता एवं आपसी मेल भाव तथा स्वच्छ भारत कार्यक्रम के प्रति समर्पित रहा। इस कार्यक्रम में हर वर्ग के बच्चों एवं उपस्थित मातृशक्ति के लिए विभिन्न प्रकार के खेल का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के संयोजक पेटी ऑफिसर कुंदन कुमार सिंह, जयप्रकाश ने खेल विभाग का संचालन किया. परिचय सत्र के दौरान नए सदस्यों का स्वागत प्रतिनिधिगण द्वारा किया गया।
नेवी उपेंद्र प्रसाद चौरसिया मिथिलेश कुमार सिंह हरेंद्र कुमार सिंह को नये सदस्य के रूप में संगठन के महामंत्री जितेंद्र सिंह एवं सत्येंद्र कुमार सिंह ने स्वागत किया. कार्यक्रम में उत्कृष्ट भूमिका निभाने वाले एवं इस वनभोज को सफल बनाने सभी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को सम्मानित किया एवं बताया कि संगठन द्वारा अपने सदस्यों एवं उनके परिवार के लोगों के मनोरंजन हेतु प्रत्येक वर्ष वनभोज का आयोजन किया जाता है।कार्यक्रम में युवा तरुणों एवं उपस्थित पूर्व सैनिक और मातृशक्ति के लिए इन आउट, जलेबी रेस ,रिले रेस, बैलून रेस,म्यूजिकल चेयर, एवं तंबोला जैसे अद्भुत खेल खेलाया गया।तंबोला का संचालन पी शंकर,दीपक शर्मा एवम सार्जेंट उमेश ने शानदार तरीके से कर कर सबका आकर्षण खींच लिया। इन प्रतियोगिता में विजेताओं को मुख्य अतिथियों ने प्रथम, द्वितीय, एवं तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया ।
प्राइज़ विनर्स
म्यूज़िकल चेयर (लेडीज़) – संगीता पत्नी अमोद कुमार
म्यूज़िकल चेयर (चिल्ड्रन) – कृषिव सिंह बेटा कुंदन सिंह
इन/आउट (12 साल से कम) – अनुराग वर्मा बेटा केके वर्मा
इन/आउट (12 साल से ज़्यादा) – वैष्णवी बेटी पंकज महतो
लेमन स्पून रेस – अनुराग वर्मा बेटा केके वर्मा
संगठन गीत योगेश कुमार सिंह ने गाया।बच्चों द्वारा नृत्य,देशभक्ति कविता एवं गाने पेश किये गए।अंत में सभी पूर्व सैनिकों ने देशभक्ति गानों पर झूमकर वनभोज का समापन किया।धन्यवाद ज्ञापन पंकज महतो द्वारा किया गया।
प्रमुख सदस्य जो उपस्थित रहे:
पूर्व सैनिक सत्येंद्र कुमार सिंह रनेश सरण अवधेश कुमार, संतोष कुमार सिंह ,उमेश सिंह ,बिरजू पंकज शर्मा,अमरिंदर शर्मा , राजेश, विजय, सत्य प्रकाश ,उमेश ,दीपक शर्मा, सुखविंदर सिंह, निर्दोष , अमोद कुमार विश्वजीत कुमार संजय सिंह
सैन्य मातृशक्ति नीता, पूनम, पूजा रणेश शरण, रीना, भावना मृदुला रेखा, रिंकी, कल्याणी कंचन, पिंकी, संगीता, सविंदर, शालिनी, आभा एवं अन्य उपस्थित रहे।
वनभोज के बाद पूर्व सैनिकों ने स्वछता अभियान चलाया
सबने सैन्य संस्कार के अनुरूप करके दिखाओं वाली प्रबंधन भावना को अपनाया और वंभोज के बाद स्वछता अभियान को मूर्त रूप दिया।




