Campus Boom.
करनडीह स्थित एलबीएसएम कॉलेज जमशेदपुर के दर्शनशास्त्र विभाग द्वारा एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन भारतीय दर्शन का महत्व, मूल्य एवं साहित्य विषय पर हुआ जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में बनारस विश्व विद्यालय के पूर्व प्रोफ़ेसर डॉ देवेंद्र नाथ तिवारी ने कहा कि अपनी जिंदगी अपने अनुभव से जियो। आज के समय में लोग सही और गलत के निर्णय पर ध्यान नहीं देकर किसी के बनाए रास्ते पर चलना चाहते हैं भले ही वह सही हो या गलत। उन्होंने कहा कि धर्म और रिलीजन में अंतर है। जीवन सबका समान रूप से मूल्यवान है। उन्होंने विद्यार्थियों को कहा कि जब तक आप विद्यार्थी हैं विशुद्ध रूप से विद्या का अध्ययन कीजिए। मेहनत कीजिए और आत्मनिर्भर होकर अच्छा जीवन जिए । विकसित भारत में अपना योगदान दीजिए।
मुख्य अतिथि के रूप में डॉ राजेंद्र भारती, कुलानुशासक, कोल्हान विश्वविद्यालय चाईबासा ने कहा कि जो अपनी आप को पहचान जायेंगे तो जीवन अच्छा से जिएंगे। उन्होंने कहा हम सभी लगातार अनुभव से सीखते हैं किसी से भी कहीं पर भी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी हमेशा प्रश्न करें। अध्यक्षीय भाषण देते हुए प्राचार्य डॉ अशोक कुमार झा ने कह कि आज के समय में मूल्य परक शिक्षा की बहुत आवश्यकता है। हमें ईमानदारी पूर्वक कार्य करने चहिए।
विषय प्रवेश करते हुए दर्शन शास्त्र के विभागाध्यक्ष डॉ दीपांजय श्रीवास्तव ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति में दर्शन शास्त्र का मूल्य अति आवश्यक है। उन्होंने आस्तिक एवं नास्तिक मतों के विचार को बताया। कार्यक्रम का संचालन आई क्यू ए सी समन्वयक डॉ मौसमी पॉल एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रो संतोष राम ने किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
इस अवसर पर रंभा कॉलेज के चेयरमेन रामवचन, सचिव गौरव वचन , डॉ विनय कुमार गुप्ता, डॉ संचिता भुई सेन, प्रो पुरुषोत्तम प्रसाद, प्रो अरविंद पंडित, प्रो रितु, डा सुष्मिता धारा, डॉ कमलेश कुमार कमलेंदु, डॉ संतोष कुमार,डॉ शबनम प्रवीण, डॉ प्रमिला किस्कू सहित सैकड़ों विद्यार्थी उपस्थित रहे।


