Campus Boom.
जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज के हिन्दी विभाग एवं आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (IQAC) के संयुक्त तत्वावधान में “भारतीय शिक्षा और ज्ञान परंपरा” विषयक संगोष्ठी का आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ.अमर सिंह ने की। प्राचार्य महोदय ने स्वागत संबोधन में भारतीय संस्कृति और ज्ञान परंपरा की समृद्ध इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज के आधुनिक युग में गुरु-शिष्य के बीच वो आत्मीय संबंध नहीं रहा जो पहले हुआ करता था।
IQAC कॉर्डिनटेर डॉ नीता सिन्हा ने भारतीय ज्ञान परंपरा की तुलना आधुनिक शिक्षा पद्धति से करते हुए कहा कि हमारी भारतीय ज्ञान पद्धति विद्यार्थी को मानवीय मूल्यों, नैतिकता और विवेक से सम्पन्न करती है। डॉ प्रियंका सिंह ने मुख्य वक्ता का परिचय देते हुए उनके वक्तव्य के लिए विषय संबंधित भूमिका तैयार की।
मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के तौर पर प्रो. प्रसून दत्त सिंह, आचार्य एवं विभागाध्यक्ष संस्कृत विभाग महात्मा गाँधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी, बिहार से उपस्थित थें। उन्होंने बताया कि भारतीय ज्ञान परंपरा केवल सूचना का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व के परिमार्जन और राष्ट्र निर्माण का आधार है, जो वेदों और गीता के माध्यम से व्यावहारिक जीवन की वैज्ञानिक दृष्टि प्रदान करती है। वर्तमान के भावना-शून्य समाज और प्रकृति संबंधी संकटों के समाधान के लिए प्राचीन शिक्षा प्रणाली की ओर लौटना अनिवार्य है, क्योंकि इसमें सर्वांगीण विकास और विश्व बंधुत्व के सूत्र निहित हैं।
कार्यक्रम में छात्र – छात्राओं की ओर से पूछे जाने वाले प्रश्नों का संतोष जनक उत्तर देकर उनकी जिज्ञासा को शांत किया। कार्यक्रम का संचालन हिन्दी विभाग की सहायक प्राध्यापिका डॉ. सबिता पॉल ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन अंग्रेजी विभाग की सहायक प्राध्यापिका डॉ.रुचिका तिवारी ने किया। इनके अतिरिक्त कार्यक्रम में प्रो.ब्रजेश कुमार, डॉ.संगीता कुमारी, डॉ.पुष्पा तिवारी, डॉ.पुष्पा सिंह, शोभा देवी, डॉ.स्वाति वत्स, श्री के.ईश्वर राव, सुबोध कुमार, डॉ.ड़ुमरेंद्र राजन, श्री स्वरूप मिश्रा और विद्यार्थी उपस्थित थें।



