– मैं सत्य, यह सोच गलत, बगैर पुष्टि के खबर प्रकाशन से गिर रही है मीडिया की साख : एडीसी भगीरथ प्रसाद
– “बढ़ती भ्रामक सूचनाओं के बीच प्रेस की विश्वसनीयता का संरक्षक” विषय पर वक्ताओं और अतिथियों ने रखे अपने विचार
जिला जनसंपर्क विभाग पूर्वी सिंहभूम के सौजन्य एवं प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के सहयोग से स्थानीय होटल में “बढ़ती भ्रामक सूचनाओं के बीच प्रेस की विश्वसनीयता का संरक्षण” विषय पर परिचर्चा आयोजित हुई। इसमें बतौर मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता दैनिक प्रभात खबर के पूर्व कार्यकारी संपादक एवं लेखक अनुज सिन्हा ने विस्तार से विषय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भ्रामक खबर का व्यक्ति समाज और देश पर व्यापक असर पड़ता है। यदि सोशल मीडिया पर आधारित रिपोर्टिंग होगी तो इसका असर नकारात्मक होगा जो सभी के लिए दुष्प्रभावी होगा। उनके अनुसार रिपोर्टर एवं अखबार की विश्वसनीयता होती है।
पत्रकारिता में हर पेशेवर से गलती हो सकती है लेकिन जानबूझकर गलती पर गलती नहीं होनी चाहिए। ऐसे में धैर्य और संयम के साथ, चौकस होकर दबाव मुक्त रहकर तथ्य की जांच कर ले तो गलती की गुंजाइश नहीं रहेगी। वर्तमान में ब्रेकिंग की होड़ में मीडिया संस्थान की साख पर गहरा और सवालिया प्रभाव पड़ा है. काम इस तरह से करना है कि आने वाली पीढ़ी आप पर गर्व करें और परिवार को शर्मिंदगी नहीं उठानी पड़े।
अनुज सिन्हा, वरिष्ठ पत्रकार, लेखक, झारखंड.
विशिष्ट अतिथि एडीसी भगवती प्रसाद ने कहा कि किसी भी व्यक्ति कि यह सोच गलत है कि वही सच्चा है। पत्रकार का सैद्धांतिक और राष्ट्रीय दायित्व होता है और इसका पालन किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कई बार पत्रकार बगैर पुष्टि किए और संबंधित व्यक्ति, अधिकारी से बात किए ही न केवल खबर प्रकाशित कर देते हैं बल्कि बयान भी लगा दिया जाता है. उन्होंने कहा, यह पत्रकारिता की गैर जिम्मेदारी प्रवृत्ति समाज और खुद पत्रकारिता के लिए खतरा है.
दैनिक हिंदुस्तान के संपादक गणेश मेहता के अनुसार पत्रकार और मीडिया पर पाठक निर्भर है और ऐसे में विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए खुद को समय-समय पर तराशने की जरूरत है।
दैनिक उदितवाणी के संपादक उदित अग्रवाल के अनुसार पत्रकार सोशल मीडिया पर निर्भर हो गया है। वास्तव में सोशल मीडिया भ्रामक मीडिया का आधार बन जाता है और यह जर्नलिज्म के लिए सही नहीं है।
करीम सिटी मास कॉम की विभाग अध्यक्ष डॉ नेहा तिवारी के अनुसार अखबार और मीडिया किसी भी सूचना की पुष्टि का अंतिम स्रोत होता है और ऐसे में ए आई पर निर्भर नहीं रहा जा सकता है।
दैनिक चमकता आईना के संपादक जयप्रकाश के अनुसार समय के साथ बहुत बदलाव हुआ है और फेक न्यूज़ बड़ी चुनौती है। लेकिन अनुभव धैर्य और संयम के आधार पर इसे पार पाना कोई बड़ी बात नहीं है।
दैनिक इस्पात मेल के संपादक बृजभूषण के अनुसार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ में भी समय के साथ गिरावट आई है परंतु आज भी लोग आशा भरी नजरों से देख रहे हैं और लोगों के विश्वसनीयता को बनाए रखना हमारा धर्म है।
आए हुए अतिथियों का स्वागत जिला
जनसंपर्क पदाधिकारी पंचानन उरांव ने स्वागत भाषण और विषय प्रवेश कराते हुए वर्तमान दौर में एआई की चुनौती पर उन्होंने प्रकाश डाला। धन्यवाद ज्ञापन दैनिक प्रभात खबर के संपादक संजय मिश्रा ने दिया और अतिथियों का स्वागत शॉल उड़ाकर एवं मोमेंटो देकर क्लब के अध्यक्ष संजीव भारद्वाज ने किया। कार्यक्रम का संचालन साहिल अस्थाना ने किया।
मौके पर क्लब के महासचिव विकास श्रीवास्तव अपनी पुस्तक (द्वारा सम्पादित) बाल कवियों की संग्रहित पुस्तक “उड़ान” सभी अतिथियों को भेंट स्वरुप दिया. पर्यावरण पर आधारित शिक्षिका डॉ प्रियंका झां की पुस्तक का लोकार्पण अतिथियों द्वारा किया गया. 
काम के आधार पर पुरस्कार सम्मान की श्रेणी के ये हैं विजेता
प्रिंट मीडिया श्रेणी में (हार्ड स्टोरी) गंगा प्रसाद कौशल पत्रकार शिरोमणि पुरस्कार
1st – मो. परवेज, प्रभात खबर- कुश महतो, प्रभात खबर (एक ही स्टोरी के लिए संयुक्त रूप से)
2nd – संतोष मिश्रा, दैनिक भास्कर
3rd – मनप्रीत भाटिया, एवेन्यू मेल
प्रिंट मीडिया श्रेणी में (शॉफ्ट नेचर की स्टोरी) गंगा प्रसाद कौशल पत्रकार शिरोमणि पुरस्कार
1st – निखिल सिन्हा, प्रभात खबर
2nd – रोहित कुमार, हिंदुस्तान
3rd – सौरभ कुमार, दैनिक समाक जागरण
प्रिंट मीडिया फोटो आधारित श्रेणी – राधे श्याम अग्रवाल पत्रकार शिरोमणि पुरस्कार
1st – सुदर्शन शर्मा, दैनिक भास्कर
2nd – उत्तम कुमार, प्रभात खबर
इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए – ध्रुव नारायण सिंह नीरज पत्रकार शिरोमणि पुरस्कार
1st – कुणाल कुमार, डीडी न्यूज़
2nd – अनूप मिश्रा, डीडी न्यूज़
3rd – विजय साहू, रफ़्तार मीडिया
डिजिटल मीडिया के लिए – ध्रुव नारायण सिंह नीरज पत्रकार शिरोमणि पुरस्कार
1st – आकाश कुमार, News 18
2nd – एमडी शहजादा, झारखंड टाइम्स
3rd – प्रशांत सिंह राजपूत – समाचार भारत लाइव
दिवंगत पत्रकार की सूची
मनीष सिन्हा- प्रभात खबर
सिद्धनाथ दुबे – स्वतंत्र पत्रकार
अजय पांडेय – प्रभात खबर, चाकुलिया
वरिष्ठ पत्रकार की सूची

आरके लाल दास
देबाशिष सरकार
अरविंद सिंह, अक्षर संवाद
कुलविंदर सिंह
संतोष कुमार कालिंदी
प्रेस क्लब की सहयोगी संस्थाएं/व्यक्ति
करीम सिटी कॉलेज संग मास कॉम्यूनिकेशन विभाग
जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज
रेड क्रॉस सोसाइटी, जमशेदपुर
प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन
जमशेदपुर ब्लड सेंटर
चैंबर ऑफ कॉमर्स
आरएसबी
आरकेएफएल
आधुनिक स्टील
डॉ आर कुमार, स्किन
दोराबजी ऑटो
ब्रह्मानंद अस्पताल
गोल्डी अग्रवाल, होटल एनएच हिल
सन्नी संगी
राजकुमार सिंह, पूर्व जिला पार्षद उपाध्यक्ष
पंकज सिन्हा, जिला पार्षद उपाध्यक्ष
चिंटू सिंह, समाजसेवी
अप्पू तिवारी, समाजसेवी सह आजसू नेता
अजय शर्मा





