Campus Boom.
कुदरत सभी का पेट भर सकती है, लेकिन किसी के हवश को पूरा नहीं कर सकती। जीवन में संतुष्टि अति आवश्यक है। वर्तमान में व्यक्ति में असंतोष का भाव तेजी से हावी होता दिख रहा है। यह बातें पर्यावरण वेद और दर्शनशास्त्र के जानकारी पद्मश्री अशोक भगत ने जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज में आयोजित व्याख्यान के दौरान कही।
गुरुवार को जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज में “दर्शन, मानवता एवं समाज सेवा” विषय पर एक-दिवसीय राष्ट्रीय व्याख्यान का सफल आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता पद्मश्री अशोक भगत रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीपप्रज्वलन और वंदना के साथ हुआ।
“मनुष्य के जीवन का वास्तविक सौंदर्य सादगी और सेवा में निहित है। दर्शन केवल पढ़ने की वस्तु नहीं, बल्कि जीवन और समाज में उतारने योग्य व्यवहारिक सत्य है। “त्याग, करुणा और सरलता से मानवता की नई परिभाषा गढ़ने वाले बाबा अशोक भगत आधुनिक युग में प्रकृति और समाज के संतुलन के प्रतीक हैं।”
डॉ अमर सिंह, प्राचार्य, जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज
विषय प्रवेश कराते हुए डॉ डुमरेंद्र राजन ने कहा कि अशोक भगत बुद्ध, टैगोर और गांधी की नैतिक परंपरा को आगे बढ़ाते हैं। उन्होंने कहा—
“दर्शन का मूल संदेश है मानवता के लिए समर्पण। यह परंपरा सुकरात से आरंभ होकर आज भी अशोक भगत जैसे व्यक्तित्वों के माध्यम से जीवित है।”
“अभाव में रहना कोई कमजोरी नहीं, बल्कि जीवन की श्रेष्ठ साधना है। यदि हम सच में मानव हैं, तो हमें प्रकृति और दूसरों के दुःख को समझना चाहिए। वसुधैव कुटुंबकम जीवन का वास्तविक सूत्र है जब हम प्रकृति को मित्र मान लेते हैं, तब वेदांत अपने सच्चे रूप में फलित होता है।”
पद्मश्री अशोक भगत
कार्यक्रम का संचालन डॉ स्वाति सोरेन एवं डॉ पास्कल बेक ने किया। अंत में डॉ किरण दुबे ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में शिक्षक, गैर-शिक्षकीय कर्मचारी, एनसीसी कैडेट्स और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्ण भागीदारी की, जिससे आयोजन अत्यंत सफल एवं यादगार बन गया।



