Campus Boom.
छोटा गोविंदपुर स्थित विवेक विद्यालय के प्रांगण में प्राथमिक वर्ग के नन्हे विद्यार्थियों ने आज आयोजित “फ़न एंड फ़िटनेस” गतिविधि में बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस गतिविधि में बच्चों ने अपनी फुर्ती, ध्यान और तालमेल का अद्भुत प्रदर्शन किया।
खुले मैदान में आयोजित इस गतिविधि में बच्चों ने ट्रैक पर दौड़ लगाते हुए वस्तुएँ उठाईं और उन्हें रंग-बिरंगी टोकरी में डाला। इस गतिविधि के माध्यम से बच्चों के ग्रॉस मोटर स्किल, हाथ-आँख समन्वय, संतुलन, गति और आत्मविश्वास का विकास हुआ।
शिक्षकों और साथियों की तालियों और प्रोत्साहन ने बच्चों के उत्साह को और बढ़ा दिया। इस गतिविधि ने बच्चों के शारीरिक स्वास्थ्य, सकारात्मक सोच और टीम भावना को मजबूत बनाया।
विद्यालय के प्राचार्य अवधेश सिंह ने बच्चों की भागीदारी की सराहना की और उन्हें भविष्य में भी ऐसी गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।


