– कैंपस बूम के खबर पर टीम प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन ने लिया था प्रण
– कैंपस बूम ने खबर के माध्यम से कोराड़कोचा गांव की स्थिति को लाया था सामने
– खबर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संज्ञान लेते हुए गांव में भेजा था पूरा सरकारी अमला, लगाया गया था विशेष कैंप
Campus Boom.
टीम पीएसएफ यानी प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन इस वर्ष अपना स्थापना दिवस पोटका के बीहड़ जंगल के बीच बसे और सुविधा से वंचित कोराड़कोचा गांव को समर्पित करने का फैसला लिया है. इसके तहत रविवार 30 नवंबर को गांव में रहने वाले सबर परिवारों के साथ कुल 34 जरूरतमंद परिवार के बीच संपूर्ण राशन सामग्री, जरूरत के कपड़े, चिकित्सिय सुविधा के लिए जरूरी दवाइयां वितरित की जाएगी.
प्रतीक संघर्ष की पूरी टीम रविवार को एक उत्सव समारोह के तहत गांव वालों को सम्मान पूर्वक सामग्री का वितरण करेगी. इसकी जानकारी देते हुए टीम पीएसएफ के निदेशक अरिजीत सरकार ने बताया कि पिछले दिनों एक समाचार के माध्यम से कोराड़कोचा गांव की दयनीय स्थिति सामने आई थी. समाचार देखने के बाद ही टीम पीएसएफ ने यह संकल्प लिया था कि इस गांव के और ग्रामीणों के विकास में अपना हाथ आगे बढ़ाएगी.
टीम पीएसएफ अपने संकल्प को पूरा करने की शुरुआत रविवार से करने जा रही है. अरिजीत सरकार ने बताया कि इस कार्य में बीएसएसआर यूनियन जमशेदपुर चैप्टर सहयोग कर रही है.
कैंपस बूम ने खबर के माध्यम से कोराड़कोचा गांव की स्थिति को लाया था सामने 
कैंपस बूम न्यूज़ पोर्टल में पिछले दिनों गांव की स्थिति को प्रमुखता से दर्शाया गया था. 31 मई 2025 को खबर प्रकाशित करते हुए गांव और ग्रामीणों की दुर्दशा को दिखाया था. खबर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वयं संज्ञान लेते हुए पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन को गांव का दौरा कर वस्तु स्थिति से अवगत कराते हुए ग्रामीणों की मुलभुत समस्या को दूर करने का निर्देश दिया गया था. उसी दौरान टीम पीएसएफ ने संकल्प लिया था कि गांव और ग्रामीणों के विकास और जरूरी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. ये पहल उसी संकल्प का आरम्भ है.


