Campus Boom.
साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतिवर्ष दिया जाने वाला प्रतिष्ठित त्रिवेणी कांत ठाकुर पुरस्कार आज मैथिली और हिंदी के प्रतिष्ठित साहित्यकार डॉ अशोक अभिषेक को समारोह पूर्वक प्रदान किया गया। हजारीबाग की प्रतिष्ठित संस्था त्रिवेणीगंज न्यास द्वारा प्रतिवर्ष साहित्य रंगमंच कल आदि के क्षेत्र में यह पुरस्कार प्रदान किया जाता है। इसके तहत दो अविचल को₹11000 तांबे एवं प्रशस्ति पत्र तथा अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया। डॉ अशोक अविचल जिनकी मैथिली हिंदी एवं संथाली में 28 पुस्तकों का प्रकाशन हो चुका है वर्तमान में एलबीएसएम कॉलेज जमशेदपुर के प्राचार्य एवं कोल्हन विश्वविद्यालय चाईबासा के प्रवक्ता है। देश के जाने-माने शिक्षाविदों में दो अविचल का नाम सम्मान के साथ लिया जाता है।
कचोट, झारखंडक डाक सनेस, संस्कृति,एवं ललित संदेश जैसी मैथिली साहित्यिक पत्रिकाओं के संपादन के साथ-साथ झारखंड वाणी हिंदी साप्ताहिक का भी 10 वर्षों तक इन्होंने संपादन किया है। विविध पत्र पत्रिकाओं और दैनिक अखबारों में कॉल लिस्ट के रूप में उनके आलेख प्रकाशित होते रहते हैं। मैथिली के अतिरिक्त हिंदी अंग्रेजी एवं शिक्षा इन चारों विषयों में इन्होंने स्नातकोत्तर की उपाधि हासिल की है। साहित्य अकादेमी संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के उत्तर पूर्वी क्षेत्र के संयोजक के दायित्व के अतिरिक्त यह अकादमी में मैथिली सलाहकार समिति के संयोजक, अकादमी के कार्यकारी एवं सामान्य परिषद के सदस्य भी रह चुके हैं। दो अविचल के कार्यकाल में लगातार दो वर्षों तक साहित्य अकादमी द्वारा 22 भाषाओं में सर्वाधिक मैथिली की पुस्तक प्रकाशित होने का कृतिमान भी है।
जमशेदपुर के विविध संस्थाओं एवं सामाजिक संस्थाओं में अध्यक्ष संरक्षक एवं सलाहकार की भूमिका में उनकी सक्रियता निरंतर तीन दशकों से बनी हुई है। वर्तमान में यह अंतर्राष्ट्रीय मैथिली परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष, मिथिला सांस्कृतिक परिषद जमशेदपुर के सलाहकार समिति के संयोजक, झारखंड मैथिली भोजपुरी साहित्य संगम के अध्यक्ष, झारखंड मैथिली साहित्य मंच के अध्यक्ष का दायित्व संभाल रहे हैं। कुशल वक्ता, समीक्षक भाषा विद, नाटककार, कथाकार एवं कवि के रूप में सुपरिचित डॉक्टर अविचल मैथिली भोजपुरी बांग्ला संस्कृत अंग्रेजी सहित कई भाषाओं के जानकार माने जाते हैं। इससे पूर्व इन्हें साहित्य सेवी सम्मान, विदूषक सम्मान, भाषा रत्न सम्मान, मिथिला गौरव सम्मान, मिथिला विभूति सम्मान, परमहंस लक्ष्मी नाथ गोस्वामी सम्मान, इस्पात भारतीय सम्मान आदि से सम्मानित किया जा चुका है।


