Campus Boom.
पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त के निर्देशानुसार पोटका प्रखंड के टांगराईन पंचायत का निरीक्षण डीसीएलआर गौतम कुमार के नेतृत्व में हुआ। निरीक्षण के दौरान उत्क्रमित मध्य विद्यालय, टांगराईन की खूबसूरती और नवाचारों की टीम ने काफी सराहना की।
डीसीएलआर ने की सराहना
मादक द्रव्य के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और सेवन को रोकने के लिए निकाली गई रैली
डीसीएलआर गौतम कुमार ने हेडमास्टर अरविंद तिवारी की कड़ी मेहनत, रिकॉर्ड कीपिंग, सफाई और नवाचारों की सराहना की और विद्यालय के विजिट बुक में दर्ज किया। उन्होंने विद्यालय में अमरूद का एक पौधा भी रोपण किया और विद्यालय के इको क्लब की ओर से पेड़ों में लगाया जा रहे क्यूआर कोड अभियान की शुरुआत भी की।
पुस्तकालय की सराहना
डीसीएलआर गौतम कुमार ने पुस्तकालय के रख-रखाव की भी सराहना की। उन्होंने सबर बच्चों के लिए हेडमास्टर अरविंद तिवारी द्वारा व्यक्तिगत रुचि लेकर आवासीय विद्यालय में नामांकन की भी प्रशंसा की।
निरीक्षण में प्रखंड पंचायत पदाधिकारी मनोज सिन्हा, शिक्षा विभाग से सोनू कुमारी सहित कई लोग शामिल थे। निरीक्षण के दौरान मुखिया असित सरदार, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मंगला मांझी, चंद्रकला मुंडा, रीला सरदार, शिक्षक राजीव सिंह, अमल दीक्षित, निरंजन सरदार, दसमत मुर्मू, राजेंद्र सिंह मुंडा आदि उपस्थित थे।