Campus Boom.
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पोटका के उत्क्रमित मध्य विद्यालय , टांगराईन में आज ‘एक पेड़ मां के नाम’ वृक्षारोपण अभियान शुरू हुआ।
इस अभियान के तहत एक सप्ताह में 100 पौधे लगाने का लक्ष्य है। आज के वृक्षारोपण कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरविंद तिवारी, शिक्षक राजीव सिंह, अमल दीक्षित दशमत मुर्मू,निरंजन सरदार, राजेंद्र सिंह मुंडा, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मंगल मांझी,समाजसेवी उज्जवल मंडल तथा बाल संसद के बच्चों ने सक्रियता से भाग लिया।