Campus Boom.
झारखंड अंगीभूत महाविद्यालय इंटरमीडिएट शिक्षक संघ का एक प्रतिनिधि मंडल जमशेदपुर कोऑपरेटिव कॉलेज, जमशेदपुर के शिक्षक संघ के अध्यक्ष राजीव दुबे के नेतृत्व में शिक्षा मंत्री रामदास सोरे और उच्च शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से रांची आवास पर मिला। प्रतिनिधि मंडल ने मंत्री से मिलकर इंटरमीडिएट में इस सत्र में झारखंड के सभी विश्वविद्यालय नामांकन प्रारंभ करने और साथ ही शिक्षकों को समायोजन करने के संबंध में एक मांग पत्र सौंपा।
इंटरमिडिएट के बंद होने से झारखंड के 65 अंगीभूत महाविधालय के शिक्षक के रोजगार पर संकट आ जाएगा और हम लोग सड़क पर आ जाएंगे। इस पर माननीय मंत्री रामदास सोरेन जी ने कहा कि हमारी सरकार पूरे राज्य भर के छात्रों और शिक्षकों की समस्या का समाधान भी जल्द ही निकालेगी।इंटर में नामांकन जल्द से जल्द शुरू हो ,यह हमारा प्रयास होगा। साथ ही उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि आप लोग निश्चिंत रहिए हमारी सरकार किसी को भी बेरोजगार होने नहीं देगी। प्रतिनिधि मंडल में राज्यभर से कई शिक्षक शामिल हुए थे। जिसमें रांची से डॉ अंजनी कुमार झा,मुशरत मैडम,निरंजन कुमार,सिसई से सुभाष जायसवाल, बुंडू से गौतम शुक्ला,जमशेदपुर से जितेंद्र प्रसाद महतो,अनिमेष कुमार बख्शी,सहित धनबाद,पलामू के भी कई शिक्षक मौजूद थे।