Campus Boom.
जमशेदपुर। महिला कल्याण समिति, सुंदर नगर की ओर से रविवार को 37वें रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में कुल 32 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों की मदद और मानव सेवा के संकल्प को आगे बढ़ाया गया। इस अवसर पर रोहित राणा एवं प्रिया सेन ने पहली बार रक्तदान कर रक्तदान अभियान में अपना योगदान दिया।
कार्यक्रम में डॉ. बिन्नी सारेंगी, कुणाल सारेंगी, लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर के प्रतिनिधि, डालसा की प्रीति मुर्मू तथा पत्रकार अन्नी अमृता विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
शिविर को सफल बनाने में समिति की अध्यक्ष सुस्मृति बसु, सचिव अंजली बसु, कोषाध्यक्ष संजुक्ता चौधरी, बोर्ड सदस्य रत्ना भट्टाचार्य, स्तोता दासगुप्ता एवं प्रीति मुर्मू की सक्रिय भूमिका रही। समिति की सदस्य बेबी दत्ता, दीपाली बोस और पम्पा बरुआ ने भी आयोजन में सराहनीय योगदान दिया।
इसके अलावा समिति की सदस्य शर्मिष्ठा डे धाली, माया सिंघा, बीना सिंघारी, कल्पना डालाल तथा सुंदर नगर के स्थानीय निवासियों की सक्रिय सहभागिता एवं सहयोग से शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
महिला कल्याण समिति का यह आयोजन रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने, जरूरतमंदों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने तथा सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के प्रति समिति की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है।


