Campus Boom.
जमशेदपुर। युवाओं को रोजगार एवं कौशल विकास से जोड़ने की पहल के तहत टाटा मोटर्स कौशल्या प्रोग्राम (Quess Corp के माध्यम से) के अंतर्गत इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवारों के लिए प्रशिक्षण एवं अप्रेंटिसशिप का अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके लिए 23 नवंबर को दोपहर 2 बजे E-Digital India Skill Development Institute, साकची, जमशेदपुर में इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा।
E-Digital India Skill Development Institute के संस्थापक एवं निदेशक रामकृष्ण ठाकुर ने इच्छुक एवं योग्य युवाओं से निर्धारित समय पर इंटरव्यू में शामिल होने की अपील की है। कार्यक्रम के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को टाटा मोटर्स में प्रशिक्षण एवं अप्रेंटिसशिप का अवसर मिल सकता है।
इसके अतिरिक्त बैंकिंग सेक्टर में नौकरी करने के इच्छुक किसी भी विषय से स्नातक (ग्रेजुएशन) पास उम्मीदवारों के लिए भी रोजगार के अवसर उपलब्ध हैं। संस्थान की ओर से ऐसे युवाओं से अपनी जानकारी साझा करने की अपील की गई है, ताकि उन्हें उनकी योग्यता के अनुरूप रोजगार के अवसरों से जोड़ा जा सके।
इंटरव्यू का विवरण:
तिथि: 23 नवंबर 2026
समय: दोपहर 2 बजे
स्थान: E-Digital India Skill Development Institute, द्वितीय तल, जयंत बिल्डिंग, दिल्ली दरबार के निकट, एसएनपी एरिया, साकची, जमशेदपुर।
इच्छुक उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए संस्थान के संस्थापक एवं निदेशक रामकृष्ण ठाकुर से मोबाइल नंबर 9934141233 पर संपर्क कर सकते हैं। संस्थान का उद्देश्य कौशल विकास, तकनीकी प्रशिक्षण और रोजगार के अवसरों के माध्यम से युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रयास करना है।


