Campus Boom.
जमशेदपुर। गोलमुरी स्थित रोजगार विनिमय कार्यालय (Employment Exchange), जमशेदपुर में रविवार को आयोजित रोजगार मेले में E-Digital India Skill Development Institute ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। संस्थान की पहल एवं समन्वय से Tata Motors के लिए 15 युवाओं तथा Bajaj Finserv के लिए 25 युवाओं का चयन हुआ। इस तरह कुल 40 युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त हुए।
रोजगार मेले में श्री अश्विनी कुमार सिंह, जिला नियोजन पदाधिकारी, चाईबासा सहित रोजगार विभाग के अन्य अधिकारियों एवं गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।
इस अवसर पर E-Digital India के संस्थापक एवं निदेशक रामकृष्ण ठाकुर, VR Media एवं Adiraj Infotech की टीम, Quess Corp के प्रतिनिधि तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
रामकृष्ण ठाकुर ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य केवल युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देना ही नहीं, बल्कि उन्हें वास्तविक रोजगार के अवसरों से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना भी है। रोजगार मेले में 40 युवाओं का चयन संस्थान की टीम की जमीनी मेहनत, युवाओं के कौशल विकास तथा उद्योग जगत के साथ बेहतर समन्वय का परिणाम है।
उन्होंने कहा कि कौशल, तकनीक और रोजगार के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में E-Digital India लगातार प्रयासरत है।


