India Independence Day Shayari: कुछ जज़्बात शब्दों में नहीं, एहसासों में बसते हैं। तिरंगे को लहराते हुए देखना, राष्ट्रगान सुनते ही सीना गर्व से चौड़ा हो जाना और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद कर आंखों का नम हो जाना, यही तो स्वतंत्रता दिवस की असली पहचान है।
ऐसे अवसर पर अगर कुछ पंक्तियां दिल से निकले, तो वे सिर्फ शायरी नहीं रहतीं, बल्कि देश के प्रति सम्मान का संदेश बन जाती हैं। इस स्वतंत्रता दिवस पर आप भी अपने प्रियजनों के साथ कुछ देशभक्ति से ओत-प्रोत शायरियां साझा करने का सोच रहे हैं तो ये लेख अवश्य पढ़ें।
15 अगस्त का दिन हर भारतीय के लिए गर्व, सम्मान का दिन है। वर्षों तक आजादी के लिए लड़ाई लड़ने के बाद इसी दिन वर्ष 1947 में भारत ने ब्रिटिश शासन से आजादी प्राप्त की थी। स्वतंत्रता दिवस पर हमें उन लाखों वीर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने का अवसर मिलाता है, जिन्होंने अपने साहस, संघर्ष और बलिदान से देश को आजाद कराया। यह दिन केवल तिरंगा फहराने का नहीं, बल्कि उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का भी अवसर है।
आज के डिजिटल दौर में लोग स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं केवल शब्दों से नहीं, बल्कि भावनाओं से भरी देशभक्ति शायरियों के माध्यम से भी साझा करते हैं। व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रेरणादायक शायरियां लोगों के दिलों को छू जाती हैं। यदि आप भी इस स्वतंत्रता दिवस पर अपने दोस्तों, परिवार और प्रियजनों को कुछ खास भेजना चाहते हैं, तो यहां पढ़ें मौलिक और भावनाओं से भरी देशभक्ति शायरियां।
Independence Day Shayari in Hindi स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति शायरियां
1. तिरंगे की शान कभी झुकने न देंगे,
भारत मां का मान कभी रुकने न देंगे।
हर सांस में बसता है मेरा हिंदुस्तान,
इस मिट्टी का सम्मान कभी मिटने न देंगे।
2. जिनके लहू से आजादी का सूरज निकला,
उन वीरों का हर भारतवासी पर हक़ निकला।
आओ झुककर उन्हें आज नमन करें,
जिनके कारण अपना तिरंगा ऊंचा निकला।
3. सीने में देश का प्यार लिए चलते हैं,
तिरंगे का सम्मान हमेशा करते हैं।
जो भारत मां के लिए जीते और मरते हैं,
वही सच्चे देशभक्त कहलाते हैं।
4. हर घर में तिरंगा लहराता रहे,
हर दिल में भारत मुस्कुराता रहे।
देश की खुशहाली यूं ही बढ़ती रहे,
अपना हिंदुस्तान हमेशा आगे बढ़ता रहे।
5. आजादी यूं ही नहीं मिली है हमें,
कई वीरों ने हंसकर जान दी है हमें।
आओ उनके सपनों का भारत बनाएं,
देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएं।
6. जिस मिट्टी ने हमें पहचान दी,
उसने ही जीवन की उड़ान दी।
उस भारत मां को शत-शत प्रणाम,
जिसने हमें स्वतंत्र आसमान दिया।
7. देशभक्ति का दीप हर दिल में जलाएं,
नफरत नहीं, प्यार का संदेश फैलाएं।
यही है आजादी का सच्चा सम्मान,
मिलकर नया भारत बनाएं।
स्वतंत्रता दिवस के अन्य लेख यहां पढ़ें
8. तिरंगे की तीनों रंगों में बसता है विश्वास,
हर भारतीय के दिल में है इसका निवास।
भारत मां का सम्मान बना रहे,
यही हो हर दिल की आस।
9. वीरों की कुर्बानी को भूलना मत,
देश के सम्मान को कभी झुकाना मत।
जब भी तिरंगा देखो मुस्कुरा देना,
भारत मां का सिर कभी झुकाना मत।
10. हवा में जब तिरंगा लहराता है,
हर भारतीय का दिल मुस्कुराता है।
देश के लिए जीने का जज्बा,
यही तो आजादी सिखाती है।
Independence Day Shayari स्वतंत्रता दिवस पर शायरी
11. भारत की शान है तिरंगा,
हर दिल की पहचान है तिरंगा।
जिसके लिए वीरों ने प्राण दिए,
उसका सबसे बड़ा सम्मान है तिरंगा।
12. हमारी पहचान हमारा देश,
सबसे प्यारा अपना परिवेश।
देश की सेवा सबसे बड़ा धर्म,
यही है हर भारतीय का संदेश।
13. आजादी की कीमत वही जानता है,
जो बलिदानों का इतिहास पहचानता है।
आओ हर दिन देश का मान बढ़ाएं,
यही सच्चा देशप्रेम कहलाता है।
14. हर कदम देश के नाम हो,
हर सपना हिंदुस्तान के नाम हो।
जीवन का हर पल समर्पित हो,
भारत मां के सम्मान के नाम हो।
15. जब तक सूरज चांद रहेगा,
भारत मां का नाम रहेगा।
तिरंगे की आन-बान और शान,
हर दिल में हमेशा महान रहेगा।
16. देश की मिट्टी सोने से बढ़कर है,
इसकी खुशबू जीवन से बढ़कर है।
जो इसके लिए जीते हैं,
उनका सम्मान सबसे बढ़कर है।
17. तिरंगे को दिल में बसा लो,
देशप्रेम को जीवन बना लो।
आजादी के इस पर्व पर,
भारत को और महान बना लो।
18. सीमा पर जो डटे हुए हैं,
हम उनकी वजह से सुरक्षित हैं।
उन वीर जवानों को सलाम,
जो भारत की सच्ची ताकत हैं।
19. एकता में हमारी शक्ति है,
विविधता हमारी पहचान है।
भारत केवल एक देश नहीं,
करोड़ों सपनों की उड़ान है।
20. आओ मिलकर यह वादा करें,
देश का हमेशा सम्मान करें।
भारत मां की शान बढ़ाएं,
हर दिन नया इतिहास रचें।
जय हिंद!


