Campus Boom.
आज हिंदी दिवस के मौके पर सुप्रसिद्ध राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित कवित्री ज्योत्सना अस्थाना की ये विशेष कविता पढ़े। हिन्दी दिवस प्रत्येक वर्ष 14 सितम्बर को मनाया जाता है।
14 सितम्बर 1949 को ही संविधान सभा ने यह निर्णय लिया था कि हिंदी केन्द्र सरकार की आधिकारिक भाषा होगी। चूंकि भारत मे अधिकतर क्षेत्रों में हिन्दी भाषा बोली जाती थी, इसलिए हिन्दी को राजभाषा बनाने का निर्णय लिया और इसी निर्णय के महत्व को प्रतिपादित करने तथा हिन्दी को प्रत्येक क्षेत्र में प्रसारित करने के लिये वर्ष 1953 से पूरे भारत में 14 सितम्बर को प्रतिवर्ष हिन्दी-दिवस के रूप में मनाया जाता है।
हिंदी प्यारी हिंदी
हिंदी प्यारी हिंदी भारत की है यह शान
जन-जन को जोड़ती है भाषा है यह महान
हिंदी प्यारी हिंदी भारत की है यह शान
नानक की वाणी इसमें साखी कबीर की
तुलसी के छंद इसमें पीड़ा भी सूर की
गाते हैं इसमें मीरा ,रहीम रसखान हिंदी प्यारी हिंदी भारत की है यह शान
भारतेंदु ने संवारा राहुल ने दी पहचान
इस की अमूल्य निधि है प्रेमचंद्र और गोदान
दिनकर का गूंजता है हुंकार का वितान
हिंदी प्यारी हिंदी भारत की है यह शान
पंत और निराला समवेत गा रहे हैं
ग्रिर्यसन और बुल्के सम्मान पा रहे हैं
यह प्यार बांटती है दे मान सम्मान
हिंदी प्यारी हिंदी भारत की है यह शान
आजादी की दीवानी संघर्ष की यह भाषा
कोटि-कोटि जन की आह्वान की यह भाषा
लाखों शहीदों के बसते हैं इसमें प्राण
हिंदी प्यारी हिंदी भारत की है यह शान
गंगा सी है यह हिंदी यमुना सी है यह हिंदी
सागर की लहरों जैसी जीवन्त है यह हिंदी
इसमें सहज घुला है ज्ञान- विज्ञान
हिंदी प्यारी हिंदी भारत की है यह शान
जन जन को जोड़ती है भाषा है यह महान।
ज्योत्सना अस्थाना
मोबाइल नंबर –9065237473
1731, सिंडीकेट कॉलोनी, कदमा
जमशेदपुर।
[email protected]