Campus Boom.
छोटा गोविंदपुर स्थित विवेक विद्यालय में जेआरडी टाटा की जयंती पर एक स्मरण सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में प्राचार्य अवधेश सिंह एवं विद्यालय के अन्य अधिकारियों ने जेआरडी टाटा के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया। इस अवसर पर छात्रों ने जेआरडी टाटा के जीवन और उनके योगदान के बारे में जानकारी प्राप्त की। जेआरडी टाटा 1938 से 1991 तक टाटा ग्रुप के अध्यक्ष रहे। उन्हें पद्म विभूषण, भारत रत्न, लिजेंड ऑफ दी हॉनर अन्य पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था। उद्योग जगत में उनका योगदान महत्वपूर्ण रहा।
विवेक विद्यालय की छात्राओं ने सीबीएसइ कलस्टर 3 अंडर 17 खो-खो प्रतियोगिता में जीती चैंपियनशिप ट्रॉफी
विद्यालय के प्राचार्य ने कहा कि जेआरडी टाटा एक महान उद्योगपति और समाजसेवी थे, जिन्होंने भारतीय उद्योग जगत में अपनी अमिट छाप छोड़ी। उनके जीवन और कार्यों से प्रेरणा लेकर छात्र अपने जीवन में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। इस आयोजन का उद्देश्य छात्रों को जेआरडी टाटा जैसे महान व्यक्तित्व के जीवन और कार्यों से प्रेरित करना और उन्हें समाज में सकारात्मक योगदान करने के लिए प्रोत्साहित करना था।