Campud Boom.
विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में पृथ्वी पर्यावरण उद्यान मानगो में गायत्री परिवार जमशेदपुर एवं सिविल डिफेंस मानगो डिवीजन और पतंजली पर्यावरण योगा ग्रुप के द्वारा जीवनदायनी एवं प्राणवायु देने वाले वृक्ष का पौधा रोपण किया गया एवं लोगों में पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन और वृक्षारोपण के महत्व को बताया गया.
प्रकृति की रक्षा करने से ही प्रकृति आपकी रक्षा करेगी, गायत्री परिवार के मुख्य रूप से ट्रस्टी सुरेश लाल जी ,डालिया भट्टाचार्य, रविंद्र सिंह , प्रियम भगत , सिविल डिफेंस के प्रेम दीक्षित, गीता कुमारी ,पिंटू कुमार, विकास कुमार एवं पतंजलि पर्यावरण ग्रुप के विपिन जी, नरेंद्र जी ,प्रकाश जी ,बबीता जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा कार्यक्रम की जानकारी सिविल डिफेंस के डिवीजन वार्डन बलवंत सिंह ने दी।