Campus Boom.
जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज इंटरमीडिएट शिक्षक संघ द्वारा कोल्हान विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के नवनियुक्त पदाधिकारियों महासचिव डॉ अशोक कुमार रवानी और कोषाध्यक्ष डॉ अंतरा कुमारी का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। साथ ही को-ऑपरेटिव कॉलेज के परीक्षा नियंत्रक डॉ अंतरा कुमारी और उप परीक्षा नियंत्रक डॉ स्वाति सोरेन को भी सम्मानित किया गया।
संघ की ओर से डॉ अशोक कुमार रवानी, डॉ अंतरा कुमारी और डॉ स्वाति सोरेन को शॉल और पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन कॉलेज के इंटरमीडिएट शिक्षक संघ के अध्यक्ष राजीव दुबे द्वारा किया गया। कार्यक्रम में गणेश महतो, जितेन महतो, मदसरा बानो, मोहम्मद हनीफ़, सुभाष चन्द्र महतो ने सक्रिय भूमिका निभाई।