Campus Boom.
कोल्हान विश्वविद्यालय टीचर्स एसोसिएशन (टाकू) के चुनाव में अध्यक्ष पद पर इंदल पासवान और महासचिव पद पर डॉ अशोक कुमार रवानी विजयी हुए जबकि कोषाध्यक्ष पद पर डॉ अंतरा कुमारी ने विजय पताका लहराने में सफल रही। मालूम हो की इंदल पासवान इसके पूर्व महासचिव थे। वहीं इस चुनाव में सचिव के पांच पद पर डाॅ दीपंजय श्रीवास्तव, डाॅ अनिल चंद्र पाठक, डाॅ विकास मुंडा, डाॅ मनाेज कुमार, डाॅ अनुभा जायसवाल वहीं उपाध्यक्ष पद पर विनय कुमार सिंह, संगीता बिरुआ, सुभाष दास, मीनाक्षी मुंडा और शोभित रंजन निर्वाचित घोषित किए गए हैं। इस चुनाव को लेकर रविवार को मतदान और मतगणना की प्रक्रिया को चुनाव पदाधिकारियों ने शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया।
चुनाव के लिए को-ऑपरेटिव कॉलेज व टाटा कॉलेज चाईबासा को मतदान केंद्र बनाया गया था। जहां को-ऑपरेटिव कॉलेज में 123 वोट पड़े वहीं टाटा कॉलेज चाईबासा में 35 वोट डाले गए। वोटिंग के बाद टाटा कॉलेज चाईबासा से मतपेटी को-ऑपरेटिव कॉलेज लाया गया और इसके बाद वोटों की गिनती हुई। शाम को परिणाम जारी किया गया। इसके बाद विजयी उम्मीद्वारों को शिक्षकों ने बधाई दी।
केयू के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही चर्चा का विषय
वोटिंग के दौरान पूरे दिन विवि के प्रॉक्टर डॉ राजेंद्र भारती, सीसीडीसी आरके चौधरी व डीएसडब्ल्यू के मौजूदगी पर सवाल उठे की उन्होंने अपने चहेते उम्मीद्वारों के पक्ष में लॉबिंग किया है जिसकी वजह से वे जीत गए। हालांकि इससे उन्होंने इनकार किया।
जानिए किस पद पर कौन हुआ विजयी:
अध्यक्ष (1 पद)
इंदल पासवान
उपाध्यक्ष (5 पद):
डाॅ विनय कुमार सिंह
डाॅ संगीता बिरूअा
सुभाष चंद्र दास
डाॅ मिनाक्षी मुंडा
डाॅ शाेवित रंजन
महासचिव (1 पद)
डाॅ अशाेक कुमार रवानी
डाॅ दीपंजय श्रीवास्तव
डाॅ अनिल चंद्र पाठक
डाॅ विकास मुंडा
डाॅ मनाेज कुमार
डाॅ अनुभा जायसवाल
जोनल सचिव (2 पद)
डाॅ दीपक मिंज
डाॅ बसंत शुभांकर
काेषाध्यक्ष: (1 पद)
डाॅ अंतरा कुमारी