Campus Boom.
सीएसआईआर-एनएमएल वरिष्ठ प्रधान वैज्ञानिक डॉ. रंजीत कुमार सिंह को खनिज संवर्धन और सतत खनिज विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए खनिज मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय भू-विज्ञान पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार भारत की राष्ट्रपति, महामहिम द्रौपदी मुर्मू द्वारा प्रदान किया गया।
डॉ. सिंह ने लौह एवं अलौह धातु अयस्क/खनिज तथा कोयले के संवर्धन हेतु प्रक्रिया प्रवाह-पत्र (प्रोसेस फ्लोशीट) विकसित किए हैं। डॉ रंजीत कुमार सिंह सीएसआईआर प्रौद्योगिकी पुरस्कार 2022 तथा रमन रिसर्च फेलोशिप 2024 सहित कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों के प्राप्तकर्ता हैं। डॉ सिंह को राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने से सीएसआईआर एनएमएल परिवार में काफी खुशी है.