Campus Boom.
CBSE 12वीं साइंस में इस बार विद्या भारती चिन्मय विद्यालय (वीबीसीवी), टेल्को ने बाजी मारी है. छात्र अमितेश दास बारहवीं बोर्ड परीक्षा के विज्ञान संकाय में 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर न केवल स्कूल बल्कि पूरे कोल्हान में टॉप हुए हैं. साथ ही अमितेश ने स्टेट टॉप टेन की श्रेणी अपने को शामिल करने सफल रहे हैं. उनकी सफलता और स्कूल को इस मुकाम तक पहुनाने के लिए स्कूल की प्रिंसिपल मीणा बिलकु ने मीठा खिलाकर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाए दी हैं. मौके पर अमितेश ने अपनी सफलता पर बात की. पढ़े रिपोर्ट.
दो विषयों में 100 में 100 अंक मिला, कभी ट्यूशन नहीं लिया
98.2 प्रतिशत अंक लाने वाले अमितेश ने विषवार भी अच्छे अंक प्राप्त किये हैं. केमिस्ट्री – 100, कंप्यूटर साइंस – 100, इंग्लिश – 98, मैथ्स – 98, फिजिक्स – 95 अंक प्राप्त किया है. इस शानदार प्रदर्शन करने वाला छात्र अमितेश ने कभी ट्यूशन और कोचिंग नहीं लिया है. सेल्फ स्टडी और स्कूल की पढ़ाई पर फोकस किया. अमितेश ने बताया कि वे बोर्ड परीक्षा की तैयारी में स्कूल के नोट और खुद से बनाये नोट से तैयारी किए. इसके अलावा प्रिवियर्स दस साल के क्वेश्चन से तैयारी की.
यूट्यूब से ली मदद
अमितेश ने बताया कि बोर्ड परीक्षा की तैयारी में यू-ट्यूब से भी खूब मदद ली. जहां उन्हें अच्छे-अच्छे टीचर के अनगिनत मटेरियल मिल गये. वे इंजीनियरिंग की तैयारी भी कर रहे हैं. चार दिन बाद एडवांस देना है. मेंन्स में 4019 रैंक आया है. वे बताते हैं कि एडवांस में अच्छा रैंक आ गया तो आइआइटी में दाखिला मिल जायेगा, नहीं तो एनआइटी जमशेदपुर से पढ़ाई करेंगे.
पढ़ाई को लेकर तनाव नहीं लिया
उन्होंने शुरू से काफी रिलेक्स होकर पढ़ाई की. यू-ट्यूब पर टॉपिक पहले से पढ़-समझ ले की वजह से वे एक कदम आगे रहे और इससे स्कूल में पढ़ाया जाने वाला चैप्टर उनके लिया आसान होता गया. इस प्रकार स्कूल में एक तरह से रिविजन होता था.
संगीत में भी है रुचि
अमितेश पढ़ाई के साथ क्रिएटिव भी है और संगीत से भी प्यार है. संगीत में उनकी रुचि है. वे गिटार बजाते हैं. कीबोर्ड पर भी उनकी उंगली खूब चलती है. उनके पिता स्वपन दास प्राइवेट जॉब से सेवानिवृत्त हैं. माता आम्रपाली दास शिक्षिका हैं.
देखें 10वीं 12वीं के सिटी टॉप टेन और टॉप फाइव विद्यार्थियों की सूची
10वीं टॉपर
1- इनिका कर 98.6 डीएवी
2- मान्या कांत 98.2% विद्या भारती चिन्मया विद्यालय टेल्को
3- वेदांत राज त्रिवेदी 98 डीएवी बिष्टुपुर
3- समृद्धि 98 डीएवी बिष्टुपुर
4- विनायक कुमार श्रीधर 97.8% सेंट मेरिज इंग्लिश स्कूल
5- प्रणय राज 97.6 डीएवी बिष्टुपुर
6- स्तुति कुमारी 97.4 डीएवी बिष्टुपुर
6- आयुषी अंशु 97.4 डीएवी बिष्टुपुर
6- ध्रुवम रॉय चौधरी 97.4 डीएवी बिष्टुपुर
7- अविनाश राज यादव 97% विवेक विद्यालय
7- तनिष्का कुमारी अग्रवाल 97% चिन्मया विद्यालय साउथ पार्क
7- हिमांशु सिंह 97% विद्या भारती चिन्मया विद्यालय टेल्को
7- अनुष्का राय 97% विद्या भारती चिन्मया विद्यालय टेल्को
8- सानिया परवीन 96.8% सेंट मेरिज इंग्लिश स्कूल
9- बिस्टुपुर पीयूष राज 96.6% डीबीएमएस कदमा
9- अन्वेषा बॉस 96.6 डीएवी बिष्टुपुर
9- आयुषी कुमारी 96.6 डीएवी बिष्टुपुर
9- अंशिका कुमारी 96.6% वैली व्यू टेल्को
10 अजीता झा 96.4 डीएवी बिष्टुपुर
10- उज्जीवन दास 96.4% काशीडीह हाई स्कूल
10- शुभ्रदीप दास 96.4% सेंट मैरी इंग्लिश स्कूल
CBSE Bord Result: विवेक विद्यालय का शत प्रतिशत रहा परिणाम, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रिंसिपल ने दी बधाई
12वीं साइंस टॉपर
1- अमितेश दास 98.2 प्रतिशत विद्या भारती चिन्मया विद्यालय टेल्को
2- आर्यन मिश्रा 97.6 प्रतिशत डीएवी बिष्टुपुर
2- रुसिल कुमार 97.6% डीएवी बिष्टुपुर
2- रमन भारद्वाज 97.6% विद्या भारती चिन्मया विद्यालय टेल्को
3-सात्विक सिवान 97.2% बाल्डविन फार्म एरिया स्कूल
4-अश्विनी कुमार 97% सेंट मेरिज
5-कुमार अनिर्बन 96% डीएवी बिष्टुपुर
5-हर्ष शर्मा 96% डीबीएमएस कदमा
12वीं कॉमर्स टॉपर
1 वंशिका 97.8% सेंट मैरीज इंग्लिश स्कूल बिष्टुपुर
2 केशव गनेड़ीवाल 97.6% सेंट मैरीज इंग्लिश स्कूल बिष्टुपुर
3 अंतरा सिंह 95.6% विद्या भारती चिन्मया विद्यालय टेल्को
4 उत्कर्ष सिंह 95.4% डीएवी बिष्टुपुर
4 अमन कुमार 95.4% सेंट मैरीज इंग्लिश स्कूल बिष्टुपुर
5 आयुष कुमार सिंह 95.26% विद्या भारती चिन्मया विद्यालय टेल्को
12वीं आर्ट्स टॉपर
1 कौशिकी पाठक 98.2% डीएवी बिष्टुपुर
2 रिद्धिमा सिंह 98% बाल्डविन फार्म एरिया स्कूल
3 आलोयाना सेन 97.2% विद्या भारती चिन्मया विद्यालय टेल्को
4 सारिका 97% डीएवी बिष्टुपुर
5 रितिका कुमारी 96.8% विद्या भारती चिन्मया विद्यालय टेल्को