– बच्चों संग अतिथियों ने भी किया कविता पाठ
– वीआर मीडिया एंड प्रोडक्शन और कैंपस बूम की ओर से आयोजित की गई थी प्रतियोगिता
Campus Boom.
छोटा गोविंदपुर स्थित विवेक विद्यालय में मंगलवार को अंतर विद्यालय कविता कहानी लिखो प्रतियोगिता 2025 के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर अखिल भारतीय वन पदाधिकारी संघ के चेयरमैन दिग्विजय सिंह, स्कूल के प्राचार्य अवधेश सिंह, युवा कवि साहित्यकार वरुण प्रभात, शिक्षक राजीव दुबे और पत्रकार विकास श्रीवास्तव मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका जयश्री ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्या की देवी मां सरस्वती की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ, जबकि बच्चों ने अपनी मधुर आवाज में गीत प्रस्तुत कर अथियों का स्वागत किया।
बच्चों के रचनात्मक कला को मंच देना और उन्हें पुरस्कृत सराहनीय पहल है। आज के समय में बच्चें जहां साहित्य की किताबों से दूर हो रहे वैसे में कहानी – कविता लिखने के लिए प्रेरित करना बड़ी बात है।
दिग्विजय सिंह, चेयरमैन, अखिल भारतीय वन पदाधिकारी संघ, प्रभारी, मानगो वन प्रक्षेत्र
प्रतियोगिता के निर्णायक के तौर पर वरुण प्रभात ने बच्चों द्वारा स्वलिखित कविता – कहानी की खूब सराहना करते हुए चयन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि आज के वक़्त में जहां एआई हावी हो रहा है, लोग लिखने पढ़ने के लिए भी इस टूल का उपयोग कर रहे हैं, ऐसे में बच्चे लेखन के क्षेत्र में बढ़ रहे हैं, ये अच्छे संकेत हैं।
स्कूल के प्राचार्य अवधेश सिंह ने इस तरह की प्रतियोगिता के आयोजन के लिए सराहना की। उन्होंने कहा कि पहले बच्चों के लिए अलग से पत्र पत्रिकाएं होती थी, जो बच्चों की लेखन प्रतिभा को मंच देने का अवसर देती थी, जो अभी के समय देखने को नहीं मिलता है। ऐसे में कविता कहानी लिखो प्रतियोगिता का आयोजन करना काफी साहसिक और सराहनीय है।
बच्चों संग अतिथियों ने भी किया कविता पाठ
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने कविता पाठ कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। संत जेवियर स्कूल, गम्हरिया की छात्रा दिव्यांशी मिश्रा ने महिलाओं की पीड़ा को कविता के माध्यम से प्रस्तुत किया, तो विवेक विद्यालय के कक्षा 6 की छात्रा भाग्यश्री ने कोलकाता के एक डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी को शब्दों में पिरोते हुए प्रस्तुत किया, इस कविता ने सभी को भावुक कर दिया। इसी के साथ विद्या भारती चिन्मया विद्यालय की शिक्षिका प्रतिभा सिंह, विवेक विद्यालय की जयश्री ने भी कविता पाठ किया। वहीं कार्यक्रम में बतौर अतिथि आए वरुण प्रभात और राजीव दुबे ने भी वर्तमान राजनीति और पारिवारिक स्तिथि पर आधारित कविता का पाठ किया। प्रतियोगिता और पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन कैंपस और वीआर मीडिया एंड प्रोडक्शन की ओर से किया गया।
कविता संग्रह का होगा प्रकाशन
प्रतियोगिता में आई कविता कहानियों की प्रविष्टियों को एक कविता संग्रह के रूप में प्रकाशित किया जाएगा। इसमें विजेता श्रेणी के अलावा अन्य प्रकाशित होने योग्य कविताओं को शामिल किया जाएगा. 14 नवंबर बाल दिवस के मौके पर पुस्तक विमोचन की घोषणा की गई हैं। बाल कवियों का कविता संग्रह का प्रकाशन ये अपने आप में एक नई और पहली पहल होगी। अब तक अखबारों, पत्र पत्रिकाओं में बच्चों की कविता प्रकाशित होती रही है, लेकिन एक ऐसा कविता संग्रह जिसमे केवल बाल कवियों की ही रचना होगी। ऐसा पहली बार होने जा रहा है।
*कविता-* समूह 1- कक्षा 3-5वीं
प्रथम – माही कुमारी – विवेक विद्यालय – 3बी
द्वितीय-आरुष कुमार गुप्ता-विवेक विद्यालय-3बी
तृतीय – आयशा कुमारी। -विवेक विद्यालय-5
*समूह – 2. कक्षा – 6ठी-7वीं*
प्रथम – भाग्यश्री – विवेक विद्याभ्य – 6सी
द्वितीय – मंशी मुंडा-विवेक विद्यालय- 6बी
तृतीय – आर्यन श्रीवास्तव – विवेक विद्यालय – 6 बी
प्रथम-जीत सरकार – विवेक विद्यालय – 10 ए
द्वितीय- तृषा कुमेरी-विवेक विद्यालय-8बी
तृतीय – जानवी सिन्हा – विवेक विद्यालय – 9सी
*समूह – 4. कक्षा – 11वीं 12वीं*
प्रथम-आदित्य कुमार-वीबीसीवी-12वीं
द्वितीय – कृति कुमारी -वीबीसीबी-12वीं
द्वितीय-दिव्यांशी मिश्रा-संत जेविर स्कूल गम्हरिया-12वीं
तृतीय – प्रियओम दास- जुस्को स्कूल, साउथ पार्क 11वां
*कहानी* *समूह 1*
प्रथम-अंशुमान कुमार-विवेक विद्यालय-6बी
द्वितीय- अनन्या सिंह- विवेक विद्यालय- 6सी
तृतीय – निकिता कुमारी – विवेक विद्यालय – 5 ब
*समूह-2*
प्रथम-आदर्श कुमार मिश्र-विवेक विद्यालय 9वीं
द्वितीय-सुमन कुमारी सिंह-विवेक विद्यालय-11वीं
तृतीय – दीपांकर राणा – विवेक विद्यालय – 8वीं
तृतीय – अनामिका कामारी- विवेक विद्यालय-7बी.
शिक्षक – शिक्षिका भी हुए सम्मानित
कार्यक्रम और इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए शिक्षक -शिक्षिका को भी उपहार देकर सम्मानित किया गया, जिसमे शिक्षक जीत सिंह राठौर, शिक्षिका सुकन्या दास गुप्ता, अंशु श्रीवास्तव, जयश्री पात्रा शामिल हैं.